दवा की बढ़ती कीमत को लेकर एनपीपीए की खिंचाई

नई दिल्ली। दवा की बढ़ती कीमत को लेकर संसदीय पैनल ने एनपीपीए की खिंचाई की है। दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तंत्र तत्काल मजबूत करने का अनुरोध किया है। चेतावनी दी है कि कई आवश्यक और जीवन रक्षक दवाएं लोगों की पहुँच से बाहर हो गई हैं। रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी समिति ने औषधि विभाग और राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) को चेताया है। फॉर्मूलेशन के नियमन को कड़ा करने और निर्माताओं द्वारा अनुचित मुनाफाखोरी पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

एनपीपीए, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत भारत का दवा मूल्य निर्धारण नियामक है। समिति ने ऐसे मामलों का हवाला दिया जहां स्टॉकिस्ट को दी जाने वाली कीमत और अधिकतम खुदरा मूल्य के बीच का अंतर कई गुना अधिक था। इसे भारी अंतर बताया जिससे उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ा। समिति चाहती है कि विभाग को मामले की समीक्षा करनी चाहिए। आम आदमी को दवाएं उचित दर पर उपलब्ध कराई जा सकें।

पैनल ने औषधि विभाग से स्टॉकिस्ट को मूल्य और एमआरपी असमानताओं पर अध्ययन शुरू करने को कहा है। इससे मूल्य वृद्धि के कारणों की पहचान की जा सकेगी और खुदरा मूल्यों को उत्पादन और वितरण लागत के करीब लाने के उपाय सुझाए जा सकेंगे।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 2 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा