सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में एक्सपायर दवा मिलने पर फटकारा

परतावल, महाराजगंज (उप्र)। सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में एक्सपायर दवा मिलने पर फटकार लगाई गई है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज व्यवस्था ठीक नहीं है। इसका खुलासा सीएमओ की जांच हुआ है। सीएचसी परतावल के निरीक्षण में इमरजेंसी में एक्सपायर दवा मिली। एमसीएच विंग में प्रसव के दो घंटे बाद ही जच्चा-बच्चा को रेफर कर दिया गया था। यहां गंदगी का अंबार मिला।

सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक और फार्मासिस्ट की फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। स्टाफ नर्स का एक माह का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल पहुंचे। सबसे पहले सीएमओ महिला विंग में पहुंचे। वहां पर तैनात स्टाफ नर्स से प्रसव के दो घंटे बाद ही जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज कर दिया था।

रजिस्टर में प्रसव और डिस्चार्ज का समय देख सीएमओ बिफर पड़े। स्टाफ नर्स को फटकार लगाई और सीएचसी अधीक्षक को स्टाफ नर्स का एक माह का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। इसके बाद इमरजेंसी पहुंचे। ड्यूटी में तैनात आयुष चिकित्सक और फार्मासिस्ट को ऑक्सीजन मॉनिटर चालू करने को कहा। डॉक्टर और फार्मासिस्ट ऑक्सीजन मॉनिटर नहीं चला पाए। सीएमओ ने फटकार लगाने के साथ ही ऑक्सीजन मॉनिटर संचालन करने की जानकारी लेने का निर्देश दिया।

सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड में एक्सपायर दवा मिलने पर फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया। सीएमओ ने सीएचसी में प्रसव कराने आई रोशनी पत्नी आकाश निवासी पिपरा लाला से इलाज के बारे में पूछताछ की। गर्भवती महिला की जांच रिपोर्ट बाहर की देख नाराजगी जाहिर की।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश