रीवा। नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की गई है। कई ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद पूरे जिले में हडक़ंप की स्थिति बन गई। कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकान का शटर गिरा कर भाग निकले।
अनियमितताएं मिलने पर हडक़ंप
ड्रग इंस्पेक्टर राधेश्याम भट्टी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर पूरे जिले में रेड की। केमिस्ट शॉप और नर्सिंग होम की जांच की जा रही है। भगवती नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर में दवाओं के क्रय विक्रय संधारण में अनियमिताएं मिली। इनका उल्लेख विभागीय नोट शीट में किया गया है। दस्तावेजों को सील बंद लिफाफे में मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद मुख्यालय के निर्देशानुसार संबंधित केमिस्ट शॉप में कार्रवाई की जाएगी।










