लखनऊ। अस्पताल संचालक, डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ एफआईआर हुई है। ठाकुरगंज के कामाख्या अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इसमामले में संचालक, डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह है मामला

चौक निवासी मंजू गौतम को पेट दर्द की शिकायत पर कामाख्या अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने पथरी बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। आरोप है कि इलाज के नाम पर दो लाख रुपये जमा कराए गए। पीडि़ित परिवार का कहना है कि अस्पताल ने मंजू को स्वस्थ बताकर डिस्चार्ज कर दिया। अगले ही दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें खून की उल्टी होने लगी। डॉक्टरों ने इसे शरीर की गंदगी बाहर निकलना बताया।

डॉक्टरों ने कहा कि ऑपरेशन नहीं किया गया था। मुंह के जरिये पथरी को निकाला गया। श्री प्रकाश का आरोप है कि गलत इलाज और दवाओं की वजह से मंजू की हालत बिगड़ती गई। उसी रात 11 : 30 बजे उनकी मौत हो गई। श्री प्रकाश ने अस्पताल संचालक, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।