प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल की बिक्री के लिए घूम रहा युवक अरेस्ट

यमुनानगर। प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल की बिक्री के लिए घूम रहे युवक को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने साढौरा थाने के गांव रतौली के पास एक व्यक्ति को प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित दवा ट्रामाडोल के 960 कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया और उसे रिमांड पर लिया है।

यह है मामला

एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव रतौली के नजदीक एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ घूम रहा है। सूचना के तहत उप निरीक्षक सतीश कुमार, आशीष, एएसआई जसबीर, मुख्य सिपाही ललित व मनजीत की टीम का गठन किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर किया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी हरविंदर सिंह के सामने पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाई ट्रामाडोल के 960 कैप्सूल बरामद हुए। ड्रग कंट्रोलर बिंदु धीमान से कैप्सूलों की जांच करवाई गई तो पता चला कि जो कैप्सूल बरामद हुए हैं, वह पूर्ण रुप से प्रतिबंधित हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान रमजान उर्फ जाना निवासी रतौली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़