अवैध अस्पताल में डॉक्टर बने फार्मासिस्ट का भंडाफोड़

नारनौल (हरियाणा)। अवैध अस्पताल में डॉक्टर बनकर इलाज कर रहे फार्मासिस्ट का भंडाफोड़ हुआ है। गांव डोहरकलां में मुख्यमंत्री उडऩदस्ते ने छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे अस्पताल का पर्दाफाश किया है। इस अस्पताल में फार्मासिस्ट ही चिकित्सक का कार्य करता मिला। इससे मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। फिलहाल आरोपित के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

यह है मामला

खुफिया विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव डोहरकलां में अवैध रूप से अस्पताल चल रहा है और फार्मासिस्ट दवा बेचने के साथ ही मरीजों का इलाज भी कर रहा है। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता रेवाड़ी एवं गुप्तचर विभाग नारनौल की टीम, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, बिजली निगम के एसडीओ वीर सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर पवन छिल्लर को साथ लेकर संयुक्त टीम का गठन किया।

टीम ने गांव डोहर कला में शिवांगी अस्पताल पर छापेमारी की। इस दौरान यहां पर गांव नांगल कालिया का रहने वाला सोनू यादव डॉक्टर का काम करता हुआ मिला और मरीजों का इलाज भी कर रहा था। जब टीम द्वारा उससे अस्पताल के दस्तावेज मांगे तो वह दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा। उसके पास अस्पताल से संबंधित कोई रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया और न ही कोई डिप्लोमा-डिग्री मिली। इस पर स्थानीय पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 15 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़