नर्सिंग घोटाले में काउंसिल के चेयरमैन-रजिस्ट्रार को हटाने के आदेश

भोपाल (मध्य प्रदेश)। नर्सिंग घोटाले में काउंसिल के चेयरमैन और रजिस्ट्रार को तुरंत हटाने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने दिए। बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज के फर्जीवाड़े में मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र चंद्र शुक्ला और रजिस्ट्रार अनीता चांद को तत्काल पद से हटाने को कहा गया है। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी और न्यायमूर्ति अचल कुमार पालीवाल की युगलपीठ ने लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को यह निर्देश दिए हैं।

हाई कोर्ट की विशेष पीठ ने पूछा कि घोटाले में लिप्त अधिकारियों को अभी तक क्यों नहीं हटाया गया? जबकि दोनों अधिकारी सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं। कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि वे इस मामले में संज्ञान लेकर आदेश का पालन सुनिश्चित कराएं। कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय को कहा है कि इस आदेश की एक प्रति तत्काल मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को भेजें। मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।

गौरतलब है कि लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की तरफ से दायर याचिका में प्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेज संचालित करने को चुनौती दी गई थी। इसमें नर्सिंग घोटाले की अनियमितता में शामिल एक इंस्पेक्टर अनीता चांद को ही नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रार बनाया गया था। हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्यवाही के संबंध में रिपोर्ट पेश करने आदेश जारी किए थे।

याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से बताया गया कि रजिस्ट्रार अनीता चांद के खिलाफ आरोपों की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। युगलपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता का दावा है कि भोपाल के एक कॉलेज को उनकी रिपोर्ट के आधार पर फर्जी तरीके से मान्यता दी गयी थी। पूरी संभावना है कि अनिता चांद उन भौतिक साक्ष्यों से छेड़छाड़ करेंगी, जिनका उपयोग उन दोषी अधिकारियों के खिलाफ किया जा सकता है। इसी प्रकार एमपीएनआरसी के अध्यक्ष पद से डॉ. जितेश चंद्र शुक्ला को हटाने के लिए भी आवेदन दिया है। बताया गया कि डॉ. शुक्ला उस समय एमपीएनआरसी के निदेशक के पद पर थे, जब नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने में कई अनियमितताएं हुई थीं।

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत