पैरासिटामोल का लगातार सेवन बुजुर्गों के लिए जानलेवा

नई दिल्ली। पैरासिटामोल का लगातार सेवन बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। यह बात हालिया नए शोध में सामने आई है। बताया गया है कि लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यह शोध ब्रिटेन के नॉटिंघम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया। इस दवा के सेवन से 65 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, हार्ट फेल, हाइपरटेंशन, पेप्टिक अल्सर और गुर्दे से संबंधित जटिल बीमारियां हो सकती हैं।

गौरतलब है कि इस दवा को आमतौर पर दर्द और बुखार के इलाज के लिए प्रयोग में लाया जाता है, लेकिन लंबे समय तक इसको लेना जानलेवा हो सकता है। एनआईएचआर बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर के प्रोफेसर वीय झांग का कहना है कि पैरासिटामोल को अक्सर पुराने जोड़ों के दर्द (ऑस्टियोआर्थराइटिस) के इलाज के रूप में सुझाया जाता है। खासकर बुजुर्गों के लिए यह काफी लाभकारी है। हालांकि, इस दवा का लंबे समय तक खाना उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्या दे सकता है।
कुछ शोधों में दर्द से राहत देने में पैरासिटामोल की प्रभावशीलता पर सवाल उठे हैं। अन्य अध्ययनों ने लंबे समय तक इसके उपयोग से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी बीमारियों जैसे अल्सर और रक्तस्राव का खतरा बताया है।

शोधकर्ताओं ने 1,80,483 लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड देखे। इन्हें छह महीने के भीतर दो से अधिक बार पैरासिटामोल दिया गया था। उनकी तुलना उसी उम्र के 4,02,478 लोगों से की गई, जिन्हें कभी पैरासिटामोल नहीं दिया गया था। प्रतिभागियों की आयु 65 वर्ष या उससे अधिक थी।

डॉक्टरों का कहना है कि पैरासिटामोल का इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सिफारिश पर और जरूरत पडऩे पर ही करें। इसके लंबे समय तक इस्तेमाल किए जाने से बचना चाहिए।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 13 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट