सिरदर्द होने पर तुरंत पेनकिलर लेना लिवर-किडनी के लिए खतरनाक

नई दिल्ली। सिरदर्द होने पर तुरंत पेनकिलर लेना लिवर-किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ लोग हल्का सा सिरदर्द होते ही तुरंत दवा खा लेते हैं। अगर सिरदर्द की समस्या अक्सर रहती है तो दवा के सहारे इसको कंट्रोल करने की कोशिश करना सही नहीं है। सिरदर्द में लगातार दवाएं खाने से लिवर, किडनी और हार्ट अटैक तक का जोखिम बढ़ सकता है।

चिकित्सकों के अनुसार सिरदर्द में बार-बार पेनकिलर लेना आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। लगातार दवा खाने से गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कभी भी सिरदर्द होने पर फौरन दवा खाने से बचना चाहिए। पेनकिलर खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण दर्द, सूजन और कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में अल्सर होने का खतरा भी बढ़ता है।

लिवर और किडनी पर भी खतरनाक असर होता है। इसके कारण इम्युनिटी भी कमजोर होती है। दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ता है। कुल मिलाकर सिरदर्द होने पर किसी तरह का पेनकिलर तुरंत खाने से आराम तो मिल सकता है लेकिन लंबे समय के लिए यह गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

सिरदर्द की समस्या ब्रेन ट्यूमर का भी लक्षण हो सकती है। ब्रेन ट्यूमर में दिमाग के आसपास सेल्स असामान्य तरह से फैलने लगते हैं। ट्यूमर ब्रेन के टिश्यू के आसपास भी होता है। अगर ब्रेन ट्यमूर बढ़ता जा रहा है और समय पर इसका ट्रीटमेंट नहीं होता है तो ये मौत तक का कारण बन सकता है। ऐसे में लापरवाही बिल्कुल न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 17 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 27 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 20 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए