आगरा। औषधि विभाग की टीमें थोक दवा बाजार में छापेमारी कर रही हैं। दहशत में 95 प्रतिशत बाजार बंद हैं। शास्त्रीपुरम निवासी रिचा मेडिकल एजेंसी के संचालक प्रेम जेसवानी की मृत्यु हो गई। उनकी फर्म पर कुछ महीने पहले औषधि विभाग ने कार्रवाई की थी। इसके बाद से वे डिप्रेशन में चल रहे थे। दवाओं की ओवर डोज से मृत्यु की बात कही जा रही है।
वहीं, लवकुश मेडिकल स्टोर के संचालक कमल कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ी। उनकी भी सुबह मृत्यु हो गई। हार्ट अटैक से मृत्यु बताई जा रही है।
दोनों कारोबारियों की मृत्यु औषधि विभाग की छापेमारी की दहशत के कारण हुई है। इस बारे में दवा कारोबारियों चर्चा है। कहा जा रहा कि औषधि विभाग की छापेमारी ने दो यकारोबारियों की जान ले ली। थोक दवा बाजार में बंद दुकानों के ताले तोड़कर टीमें छापेमारी कर रही हैं।










