नई दिल्ली। उच्च रक्तचाप और मधुमेह समेत 36 नई दवाओं की कीमतें तय की गई हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अपनी बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक में कई दवाओं के फॉर्मूलेशन और सामथ्र्य के लिए मूल्य निर्धारित किए हैं।
एनपीपीए ने इनके दाम किए तय
1. सन फार्मा लैबोरेटरीज का रेडी-टू-यूज़ इन्फ्यूजन बैग जेमिसिटैबिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन 10 मिग्रा/मिली
2. एबॉट हेल्थकेयर का एम्पाग्लिफ्लोजऩि, सिटाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड एक्सटेंडेड रिलीज़ टैबलेट।
3. एमएसएन लैबोरेटरीज की एम्पाग्लिफ्लोजऩि, लिनाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (ईआर) टैबलेट
4. डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज और मैनकाइंड फार्मा की सेटिरिजिन ऑप्थेल्मिक सॉल्यूशन 0.24त्न 2/1 आदि।
जिन दवाओं के खुदरा मूल्य अधिसूचित किए हैं, उनमें ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की टेल्मिसार्टन, सिलनिडिपाइन और क्लोर्थालिडोन की संयुक्त गोलिया शामिल हैं।
वहीं, एबॉट हेल्थकेयर की पैरासिटामोल, फिनाइलएफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड, कैफीन और डाइफेनहाइड्रामाइन हाइड्रोक्लोराइड की संयुक्त गोलियो के नाम हैं। सन फार्मा लैबोरेटरीज, मैकलियोड्स फार्मा और ज़ाइडस हेल्थकेयर की मायो-इनोसिटोल और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एसआर) की गोलियां आदि शामिल हैं। बता दें कि, दिसंबर में हुई बैठक में भी प्रमुख दवा निर्माताओं की 37 नई दवाओं के मूल्य तय किए थे।










