नई दिल्ली। दर्द और बुखार समेत 1000 से अधिक दवाओं के दाम 1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे। पेरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स और अन्य जरूरी दवाओं के दाम बढऩे जा रहे हैं। सरकार ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में शामिल दवाओं की कीमतों में करीब 0.6 फीसदी तक बढ़ोतरी की अनुमति दे दी है।

यह बढ़ोतरी 1000 से ज्यादा आवश्यक दवाओं पर लागू होगी। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने यह जानकारी दी। एनपीपीए ने बताया कि समायोजित कीमतें 1,000 से अधिक दवाओं पर लागू होंगी। सूचीबद्ध (नियंत्रित) दवाओं के दामों में बदलाव की अनुमति साल में एक बार दी जाती है।

आवश्यक दवाओं की सूची में पेरासिटामोल, एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन, विटामिन जैसी दवाएं शामिल हैं। गंभीर रोगियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाएं और स्टेरॉयड भी इस सूची में हैं। ईरान युद्ध के कारण कच्चे माल की लागत बढऩे के चलते उद्योग प्रभावित हुआ है।