देहरादून (उत्तराखंड)। नकली दवाई मामले में पंजाब के युवक को देहरादून में अरेस्ट किया है। नकली दवा बनाने और बेचने वाले गिरोह के 12 सदस्य पहले ही गिरफ्तार हो चुके हंै।

नकली दवाइयों के काले कारोबार का यह मामला 1 जून 2025 का है। संतोष नामक व्यक्ति को महंगी ब्रांडेड दवाइयों के नकली रैपर और क्यूआर कोड के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच एसटीएफ को सौंप गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

गिरफ्तार अभियुक्त नकली दवाइयों की बॉक्स में पैकिंग कर इसे बाजार में बेचता था। इस व्यक्ति को सेलाकुई क्षेत्र से पूर्व में गिरफ्तार संतोष कुमार नकली दवाइयों पर लेबल लगाकर दवाइयां उपलब्ध कराता था। दवाइयों पर लगे लेवल और बॉक्स पर लगे स्टीकर को ब्रांडेड दवाइयां के जैसा बनाया जाता था। संतोष से पूछताछ के बाद उत्तराखंड एसटीएफ ने पंजाब निवासी मोंटी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।