आरोग्यम अस्पताल पर रेड कर ओटी सील और दवा बिक्री रोकी

बदायूं (यूपी)। आरोग्यम अस्पताल पर प्रशासन की रेड का मामला प्रकाश में आया है। यहां ओटी को सील कर दिया और दवा बिक्री पर रोक लगा दी है।

यह है मामला

पुलिस प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कादरचौक के आरोग्यम अस्पताल पर छापा मारा। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन से लेकर डाक्टर, स्टाफ और मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच में पता चला कि अस्पताल एमबीबीएस डाक्टर के नाम पर रजिस्टर्ड है। लेकिन यहां बीएमएस डाक्टर अस्पताल चला रहे हैं। इससे अस्पताल की ओटी सील करा दी गई। मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट न मिलने से उसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई।

यह कार्रवाई डीएम अवनीश कुमार राय के आदेश पर हुई। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी। कादरचौक में आरोग्यम अस्पताल का पंजीकरण दूसरे डाक्टर के नाम पर बताया। यहां बीएमएस डाक्टर बैठ रहे हैं। यहां अस्पताल में ओटी भी है और लगातार आपरेशन भी हो रहे हैं। यह देखते हुए तत्काल डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। अस्पताल पहुंचे अधिकारियों ने छानबीन की। वहां कोई मरीज नहीं पाया गया। ओटी में कोई आपरेशन नहीं हो रहा था लेकिन मेडिकल स्टोर खुला हुआ था।

उस पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था। इससे एसडीएम मोहित कुमार ने तत्काल ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद को भी वहां बुलाया। उन्होंने मामले की छानबीन की तो बताया कि फार्मासिस्ट दिल्ली गया हुआ है। उसके आने तक मेडिकल स्टोर पर दवा की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

अस्पताल में सर्जन, एनेस्थीसिया और महिला रोग विशेषज्ञ के डाक्टर भी बैठते थे। गंभीर मरीज नहीं आए तो ओटी भी बंद करा दी गई थी। अस्पताल एमबीबीएस डा. हृदेश कुमार के नाम पर है, लेकिन इसे बीएमएस डा. बृजभान सिंह चला रहे हैं। मेडिकल स्टोर का की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस