बुलंदशहर (उप्र)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर तीन नशीली दवाओं के सैंपल लिए हैं। नशीली दवाओं की बिक्री करने की शिकायत मिली थी। इस पर औषधि निरीक्षक ने औरंगाबाद में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक कुछ दवाओं के बिल नहीं दिखा सके। साथ ही रजिस्टर भी व्यवस्थित नहीं मिला। जांच के बाद मेडिकल स्टोर से तीन सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि नशीले इंजेक्शन बिक्री की शिकायत मिली थी। औरंगाबाद पहुंचकर किसान मेडिकल स्टोर पर जांच की गई। जांच के दौरान नशीले इंजेक्शन नहीं मिले। लेकिन अन्य कई खामियां मिली। स्टोर संचालक की ओर से कुछ दवाओं के बिल नहीं दिए जा रहे थे। जब दवाओं के बिल मांगे तो संचालक बिल नहीं दिखा सके। रजिस्टर में भी एंट्री नहीं की जा रही थी। जांच के दौरान स्टोर से तीन सैंपल लिए हैं। तीनों सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है।