रोहतक। पीजीआई में चूहों के दवाएं पी जाने को लेकर मेडिसिन विभाग की डॉ. कुसुम यादव को निलंबित कर दिया है। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. सुधीर अत्री और इनके वार्ड की दो नर्सिंग अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के दौरे के बाद डीएमईआर ने संस्थान में दवाओं की किल्लत पर जवाब तलब किया है। नर्सिंग अधिकारियों का यहां से तबादला भी कर दिया गया है।

पीजीआई कैंपस में डीएमईआर की चिट्ठी चर्चा का विषय बनी रही। कैंपस में दवाओं की स्थिति व वार्डों के हालात को लेकर डीएमईआर ने संज्ञान लिया है। इसके तहत संस्थान से जवाब मांगा गया है। संस्थान ने मेडिसिन विभाग के एचओडी को नोटिस जारी किया है।

इनके वार्ड की दो नर्सिंग अधिकारियों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। दवाओं की किल्लत के चलते महिला चिकित्सक को निलंबित किया है। पर्चेज से एक कर्मचारी को हटाकर स्टोर में भेज दिया है। स्टोर से एक कर्मचारी हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है।