नई दिल्ली। वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा सामने आया है। अमेरिका के एफडीए ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। डायबिटीज और मोटापा कम करने में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं को लेकर चेताया है। एफडीए ने GLP-1 दवाओं की सेफ्टी लेबलिंग में बदलाव करने का आदेश दिया है। इसमें सेमाग्लूटाइड और टिर्जेपाटाइड जैसी दवाएं शामिल हैं।
एफडीए ने ये कहा
इन दवाओं के इस्तेमाल से आंखों की एक गंभीर बीमारी का खतरा हो सकता है। इस बीमारी को मेडिकल भाषा में नॉन-आर्टेरिटिक एंटीरियर इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी कहा जाता है। इसको आई स्ट्रोक भी कहते हैं। आई स्ट्रोक बीमारी में आंखों की ऑप्टिक नर्व को नुकसान होता है।
इसका सबसे खतरनाक पहलू यह है कि मरीज को आमतौर पर दर्द नहीं होता। कई बार सुबह सोकर उठने पर एक आंख से हल्का कम दिखाई देने लगता है। इस बीमारी में नजर धुंधली हो सकती है। स्नष्ठ्र के 126 क्लीनिकल ट्रायल के 1.34 लाख से ज्यादा लोगों के डाटा को शामिल किया है। इसमें GLP-1 दवाएं लेने वाले लोगों में हर एक लाख लोगों में से करीब 7 को आई स्ट्रोक का रिस्क मिला है।
शोध के अनुसार लंबे समय तक इन वेट लॉस दवाओं को लेने से आंखों की हेल्थ पर असर होता है। सेमाग्लूटाइड के इसतेमाल से नॉन-आर्टेरिटिक एंटीरियर इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी का खतरा काफी अधिक है। इसी रिसर्च पर अमेरिका में नोवो नॉर्डिस्क और एली लिली के खिलाफ मुकदमे शुरू हो गए हैं।
इस चेतावनी का मतलब यह नहीं कि इन दवाओं से हर मरीज को आंखों की बीमारी होगी। अभी तक इनके इस्तेमाल और आई स्ट्रोक के बीच सीधा कारण साबित नहीं हुआ है। हालांकि, संभावित खतरे को देखते हुए सावधानी जरूरी है। नजर धुंधली या आंखों के सामने अंधेरा महसूस होने पर तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।





