मेडिकल स्टोर पर नशीले इंजेक्शन की बिक्री, दो स्टोर सील

कानपुर। मेडिकल स्टोर पर नशीले इंजेक्शन की बिक्री मिलने पर दो स्टोर सील किए गए हैं। औषधि विभाग ने मसवानपुर स्थित कामदगिरी मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर अवैध तरीके से बेचे जा रहे 300 से ज्यादा नशे के इंजेक्शन जब्त किए हंै। इनकी कीमत 10 हजार रुपये से अधिक है। विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। इसके अलावा एक और मेडिकल स्टोर को सील किया है। नशीले इंजेक्शन का सैंपल जांच के लिए लखनऊ राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। इस मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला है।

यह है मामला

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के पास आए शिकायतकर्ता ने बताया कि मसवनापुर क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर बड़ी मात्रा में काफी समय से नशे का इंजेक्शन खुलेआम बेचा जा रहा है। इससे आसपास के युवक व अन्य लोग नशे के लती हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने औषधि विभाग के निरीक्षक को बुलाकर तत्काल छापा मारने का निर्देश दिया। जब टीम मौके पर पहुंची तो नशे का इंजेक्शन लेने पहुंचे कुछ लोग वहां से भाग निकले। मौके पर मेडिकल स्टोर संचालक नहीं मिला, लेकिन वहां काम करने वाला एक कर्मचारी दीपक सिंह मिला। उससे पूछताछ में पता चला कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं है।

औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह ने इंजेक्शन के सैंपल लेकर मेडिकल स्टोर सील कर दिया। इसके अलावा एक अन्य ओम मेडिकल स्टोर पर भी कार्रवाई की गई। यहां संचालक दवा बिक्री के बिल नहीं दिखा पाया और उनके पास कोई फार्मासिस्ट भी नहीं था। दोनों ही मेडिकल स्टोरों को सील कराया गया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि बरामद इंजेक्शन का प्रयोग दर्द में किया जाता है, लेकिन इसे लोग नशे के रूप में भी प्रयोग करते हैं। इसलिए बिना चिकित्सकीय सलाह के इन दवाइयों की बिक्री नहीं की जाती है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन