नशीली टेबलेट्स की तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक से 1,71,500 नशीली गोलियां बरामद

फाजिल्का (पंजाब)। नशीली टेबलेट्स की तस्करी का भंडाफोड़ करने में पुलिस को सफलता मिली है। यह कार्रवाई सीआईए-2 फाजिल्का कैंप एट अबोहर की टीम ने की। पुलिस ने राजस्थान से आ रहे एक ट्रक से 1,71,500 नशीली गोलियां और 14 किलोग्राम पोस्त बरामद की।

बताया गया कि फाजिल्का के वरिष्ठ कप्तान पुलिस वरिंदर सिंह बराड़ पीपीएस की अगुवाई में फाजिल्का पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत अबोहर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगी लाल बिश्नोई राजस्थान से ट्रक में नशीली गोलियां और पोस्त लाकर पंजाब में बेचता है।

सूचना के तहत अबोहर-गंगानगर रोड पर बस अड्डा गुमंजाल के पास नाकाबंदी की गई। राजस्थान से आ रहे ट्रक को रोका तो आरोपी मंगी लाल बिश्नोई ट्रक रोककर मौके से फरार हो गया। ट्रक में पशु चारे के साथ 1,71,500 नशीली गोलियां और 14 किलोग्राम पोस्त बरामद हुआ। दोषी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी मंगी लाल की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने की बता कही गई है।

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस