अंबेडकर नगर (यूपी)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर दवाओं की बिक्री रोकी गई है। यह कार्रवाई कटेहरी क्षेत्र के मिझौड़ा चौराहे स्थित मॉर्डन मेडिकल स्टोर पर की गई।

यह है मामाल

औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह व एसओ अहिरौली अभिषेक त्रिपाठी ने दवा दुकान का निरीक्षण किया। यहां से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना पर टीम पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान दवा से जुड़े अभिलेखों की जांच की गई। जांच में एविल इंजेक्शन के क्रय से संबंधित अभिलेख और लाइसेंस पाए गए। दुकानदार उस समय दवा के विक्रय से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर औषधि निरीक्षक ने दुकानदार से पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। रिपोर्ट मिलने तक संबंधित दवा के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान दवा भंडारण और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई।