सीडीएससीओ की जांच में पांच दवाओं के सैंपल मिले फेल

नई दिल्ली। सीडीएससीओ की जांच में पांच दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अपने जोनल कार्यालयों और दिल्ली के राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण (एसएलए) से इन सैंपल को लिया था। अगस्त महीने के दौरान परीक्षण किए गए दवाओं के पांच सैंपल नकली मिले हैं।

जानकारी अनुसार इन दवाओं के निर्माताओं ने दवा नियामक को सूचित किया कि इन दवाओं के बैच का निर्माण उनके यहां नहीं किया गया और ये नकली दवाएं हैं।

इन दवाओं के लिए गए थे सैंपल

सीडीएससीओ द्वारा प्रकाशित सूची में तेलंगाना, सिक्किम और असम में सन फार्मास्यूटिकल्स और सन फार्मा प्रयोगशालाओं द्वारा निर्मित पुल्मोसिल (सिल्डेनाफिल इंजेक्शन), पैंटोसिड (पैंटोप्राजोल टैबलेट), और उर्सोकोल 300 (उर्सोडॉक्सिकोलिक एसिड टैबलेट) के सैंपल शामिल हैं।

वास्तविक निर्माता (लेबल दावे के अनुसार) ने सूचित किया है कि उत्पाद का विवादित बैच उनके द्वारा निर्मित नहीं किया गया है और यह नकली दवा है। चौथा उत्पाद टेल्मा एच (टेल्मिसर्टन 40 मिलीग्राम और हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड 12.5 ग्राम टैबलेट) है, जिसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी में ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स द्वारा निर्मित बताया गया है। लेबल दावे के अनुसार वास्तविक निर्माता, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने सूचित किया है कि उत्पाद का विवादित बैच उनके द्वारा निर्मित नहीं किया गया।

इसी तरह, दमन में मैकलेओड्स फार्मास्यूटिकल्स द्वारा निर्मित लेबल वाली डेफकॉर्ट 6 टैबलेट (डिफ्लैजाकॉर्ट टैबलेट) के संबंध में भी किया गया था। नमूना दिल्ली के एसएलए द्वारा तैयार किया गया था।

गौरतलब है कि केंद्रीय दवा नियामक ने पिछले कुछ महीनों से मासिक नकली दवाओं की सूची प्रकाशित नहीं की है। मई में ड्रग रेगुलेटर ने उन दवाओं के नमूनों की सूची जारी की, जिनका अप्रैल महीने में राज्यों द्वारा विभिन्न प्रयोगशालाओं में परीक्षण किया गया और उन्हें नकली दवा घोषित किया गया।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए