नशीली दवा ट्रामाडोल की तस्करी के फरार आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा (पंजाब)। नशीली दवा ट्रामाडोल की तस्करी के तीन फरार आरापियों को पांच साल बाद गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। तीनों पर 2 लाख 34 हजार नशीली गोलियां सप्लाई करने का आरोप है। यह मामला 12 अगस्त 2019 को पकड़ में आया था। थर्मल थाना पुलिस ने बठिंडा के ट्रांसपोर्ट नगर से बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल नामक नशीली गोलियां बरामद की थीं।

बठिंडा पुलिस ने गुजरात के चार व्यक्तियों के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज किया था। पिछले पांच वर्षों में, ये आरोपी पुलिस के पकड़ में नहीं आए और लगातार स्थान बदलते रहे। बठिंडा पुलिस उनकी लगातार तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुजरात में एक छापेमारी की और आरोपी अरविंद भाई धन्ना भाई पटेल, मुकेश भाई शंकर भाई पटेल और पटेल भारमल भाई को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी बनासकांठा जिला के कराधनी क्षेत्र के निवासी हैं।

बठिंडा पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि यह मामला पूरे देश में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है। अभी एक और आरोपी रमेश भाई फरार है और पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ की जाएगी।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 31 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन