प्रतिबंधित नशीली दवा तस्करी मामले में दूसरा आरोपी अरेस्ट

रतिया (हरियाणा)। प्रतिबंधित नशीली दवा तस्करी के मामले में दूसरा आरोपी भी अरेस्ट कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार उर्फ अनिल निवासी मिग्नी खेड़ा, जिला हिसार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही ईश्वर निवासी सुखलमपुर को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह है मामला

थाना शहर रतिया प्रभारी उप-निरीक्षक रणजीत ने बताया कि पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने खाली प्लॉट में बने कमरे में भारी मात्रा में नशीली गोलियां छिपाए हुए है और अवैध व्यापार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्रतिबंधित 2,490 नशीली गोलियां बरामद की गईं। आरोपी यह दवाएं बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से बेच रहा था। इस संबंध में थाना शहर रतिया में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले में पुलिस ने अब दूसरे आरोपी रमेश कुमार उर्फ अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 2 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 2 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 4 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 3 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी