अवैध मेडिकल स्टोर पर रेडकर 85 हजार की दवाएं की सील

जौनपुर। अवैध मेडिकल स्टोर पर रेड के दौरान 85 हजार की दवाएं सील कर दी गई हैं। जिले में नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने यह कार्रवाई की। टीम ने शाहगंज तहसील सुईथाकला बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। दुकानदार के पास दवा बिक्री का लाइसेंस नहीं मिला। इसके चलते दुकान से 85 हजार की दवाएं जब्त की गईं।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक चंद्रेश कुमार द्विवेदी को आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी। इसके बाद उन्होंने शाहगंज तहसील क्षेत्र के सुईथाकला स्थित मेडिकल स्टोर पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। दुकान का संचालन धीरज यादव उर्फ बबलू यादव निवासी सरपतहां द्वारा किया जा रहा था।

इस सटोर को बिना लाइसेंस और बिना नाम के संचालित किया जा रहा था। मौके पर उपस्थित धीरज यादव दुकान का लाइसेंस तथा भंडारित एलोपैथिक औषधियों के संबंध में कोई भी क्रय-विक्रय का लेखा नहीं दिखा सके। मेडिकल स्टोर में रखी लगभग 85 हजार रुपये की एलोपैथिक दवाइयां सीज कर दी गईं।

चंद्रेश द्विवेदी ने बताया कि दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रेड के दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR