झांसी। स्पा सेंटर में रेड के दौरान सेक्सवर्धक दवाएं बरामद की गई हैं। सिविल लाइन स्थित वीआरएस प्लाज़ा में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। यहां कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह है मामला

पॉश इलाके सिविल लाइन स्थित वीआरएस प्लाजा के बेसमेंट में स्पा सेटर संचालित है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर यहां रेड की और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस खबर से पूरे शहर में हडक़ंप मच गया। सदर सीओ अजीबा नोमान के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष, मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान छह युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। सभी को गिरफ्तार कर ले जाया गया है। फिलहाल स्पा संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।