मधेपुरा (बिहार)। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की शिकायत पर दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा प्रतिबंधित नशीली दवा पकड़ी गयी। प्रशासन ने ऐसे दवा दुकानदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की बात कही है। अभी कार्रवाई का पूरा आंकड़ा सामने नहीं आया है। प्रशासन का कहना है कि उदाकिशुनगंज शहर के दवा दुकानों में छापेमारी की गयी है।

यह है मामला

प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला पीएचसी के समीप रूका। अधिकारी आसपास के दवा दुकानों में घुस गये। बारिकी से अधिकारी दवा दुकानों की जांच में जुट गये। इससे दवा दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि दुकानों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं पकड़ी गयी है। कुछ दुकानों में एक्सपायरी दवा भी मिली है। एक दुकान में प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर बिल दिखाने को कहा गया।

दुकानदार तत्काल बिल दिखाने में असमर्थ रहा। प्रशासन ने पूरी जानकारी देने के लिए एजेंसी दुकानदार को समय दिया गया। एसडीओ पंकज घोष ने बताया कि होली त्योहार को लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जिला एवं अनुमंडल के संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई जारी है। इसमें नशीली पदार्थों की बिक्री को लेकर प्रशासन गंभीर है। हम लोग इस तरह के कारोबार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पकड़ में आने पर कार्रवाई तय है।