जयपुर (राजस्थान)। तीन मेहंदी कोन सहित 6 दवाइयां जांच में फेल मिली हैं। प्रदेश में शादी-त्योहार के सीजन के दौरान हाथों को रचाने वाली मेहंदी के कोन भी जांच में फेल मिल रहे है। फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल विभाग ने ड्रग अलर्ट जारी किया है। फेल मिले मेहंदी के तीन कोन समेत छह दवाएं बाजार से हटाने का आदेश दिया है।
ये मेहंदी मिली अमानक
1. निर्माता कंपनी सोजत सिटी की पुष्प हिना की पुष्प हिना रेड फास्ट कलर ( बैच नंबर एफएच-1293
2. ब्यावर की वेलनिक इंडिया लिमिटेड की नाजिया गोल्ड मेहंदी कोन ( बैच नंबर एआई -027,
3. सोजत सिटी पाली की सांखला मेहंदी उद्योग की श्रीनगर मेहंदी कोन ( बैच नंबर 1025एसएच
ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने संबंधित बैच नंबर की मेहंदी कोन का स्टॉक जब्त कर कार्रवाई निर्देश दिए है। इसके अलावा 6 दवाएं भी जांच में अमानक मिली हैं। इन्हें भी बाजार से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।










