नशीली गोलियों के साथ सीमा पर तस्कर गिरफ्तार

सिकटी (अररिया)। नशीली गोलियों के साथ सीमा पर तस्कर गिरफ्तार किया गया है। सिकटी थाना पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवा जब्त की है। नशे के धंधेबाज को नेपाल ले जाई जा रही नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर ने नशीली दवाओं के कारोबार से संबंधित कई खुलासे किए हैं। बताया है कि इस कारोबार में संलिप्त कई ऐसे सफेदपोश शामिल हैं। इनसे तस्कर को सिर्फ फोन पर बात होती थी।

यह है मामला

पुलिस को जानकारी मिली कि मुरारीपुर वार्ड संख्या एक के रास्ते नशीले दवा की खेप नेपाल भेजी जा रही है। सिकटी पुलिस ने उक्त स्थल पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। तभी एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति भारतीय क्षेत्र से आते दिखे। पुलिस पर नजर पड़ते ही पीछे बैठा व्यक्ति भागने में सफल रहा। वहीं, बाइक चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

शंका के आधार पर बाइक पर बंधी बोरी की तलाशी ली। इसमें भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की गई। इसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। तस्कर के पास मौजूद मोबाइल व तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली। बोरी से 14 हजार 700 पीस ट्रामाडोल की टेबलेट मिली। इसके अलावा 14 हजार 500 पीस डाईसाइकलोमिन की कैप्सूल मिले। कुल 29 हजार 200 पीस नशीली दवा बरामद की गई है।

गिरफ्तार तस्कर मुरारीपुर निवासी मो. नसीम पिता समीरुद्दीन बताया गया है। गिरफ्तार नसीम ने पुलिस को बताया कि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति सरफराज था। वह मुरारीपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि नशीली दवा दिल्ली से मंगवाई जाती है। इसे सीमा पार कर नेपाल भेजा जाता है। जब्त माल की डिलीवरी उसे उफरेल चौक पर दी गई। जिसे सीमा पार करने के क्रम में सिकटी पुलिस ने पकड़ लिया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत