हैदराबाद (तेलंगाना)। लाइसेंस बगैर चल रहे मेडिकल स्टोर पर रेड की गई है। औषधि विभाग ने गडवाल में बिना लाइसेंस वाली मेडिकल दुकान परयह कार्रवाई की। बिक्री के लिए रखी गई 50,000 रुपये मूल्य की दवाएं जब्त कीं। दवाओं की अवैध बिक्री के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी।

गवर्नमेंट कॉलेज रोड स्थित सना मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स पर छापा मारा। यह दुकान शेख मोहम्मद ख्वाजा गौसुद्दीन द्वारा बिना लाइसेंस के चलाई जा रही थी।

अधिकारियों को बिक्री के लिए रखी गई 50 प्रकार की दवाएं मिलीं। इनमें नशीले पदार्थ, एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉयड, दर्द निवारक और अन्य दवाएं शामिल थीं। लगभग 50,000 रुपये मूल्य का पूरा स्टॉक जब्त कर लिया गया।
थोक दवा विक्रेताओं को बिना लाइसेंस वाली मेडिकल दुकानों को दवाइयां सप्लाई करने के खिलाफ चेतावनी दी है। कहा है कि उन पर भी ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है।