लक्सर, हरिद्वार (उत्तराखंड)। प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर अरेस्ट किया गया है। लक्सर पुलिस ने नशा तस्कर को 139 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। अरोपी के पास से डाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और एसिटामिनोफेन युक्त प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं। ये कैप्सूल अवैध रूप से बेचे जा रहे थे।

गिरफ्तार तसकर की पहचान अकरम निवासी लक्सर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अकरम लंबे समय से नशीले कैप्सूलों की अवैध तस्करी में लिप्त था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।