प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने जा रहा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी के पास से कुल 15,984 रुपये कीमत की नशीली दवाइयां जब्त हुई हैं।

यह है मामला

थाना खमतराई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में अवैध नशीली गोलियां रखकर श्रीनगर खमतराई तरफ से भनपुरी की ओर बेचने के लिए जा रहा है। सूचना के चलते पुलिस टीम ने मौके पर जाकर संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजय बेनुवा पिता दारासिंग बेनुवा उम्र 36 साल साकिन श्रीनगर उडिया बस्ती खमतराई होना बताया। तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट मिली। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने आरोपी संजय बेनुवा को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कुल 60 पत्ता जब्त कर ली। इन दवाओं की कीमत 15,984 बताई गई है। आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई जिला रायपुर में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन