नशीली टेबलेट्स बेचने के लिए घूमते चार युवक गिरफ्तार

रायपुर। नशीली टेबलेट्स बेचने के लिए घूमते चार युवकों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। दुर्ग की छावनी पुलिस ने यह कार्रवाई बैकुण्ठधाम मैदान मंच के पास की। जब्त नशीली गोलियों की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है।

यह है मामला

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बैकुण्ठधाम मैदान मंच के पास चार व्यक्ति नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चारों लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके पास से कैरी बैग में रखी 7,425 नशीली टेबलेट बरामद की। इनकी कुल कीमत 49,500 रुपये बताई गई है।

आरोपियों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी राहुल गिरी ने बताया कि उसने यह टेबलेट रायपुर निवासी आकाश राय नामक व्यक्ति से खरीदी थी। वहीं, वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि उसने अवैध व्यापार से अर्जित धन से उक्त पल्सर मोटरसाइकिल खरीदी थी और इसका प्रयोग नशीली टेबलेट की बिक्री में करते थे।
पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन