प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

सोनभद्र (उप्र)। प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड किया गया है। पुलिस ने चुर्क लाइन मोड के पास से दो कंटेनर पकड़े। इनमें एक लाख, 19 हजार, 675 शीशी प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप बरामद किया है। यह नमकीन व चिप्स के कार्टून के बीच छिपाकर रखा था। बरामद नशीले कफ सिरप की कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये है।

पुलिस ने आरोपित शिवपुरी निवासी हेमंत पाल, लक्खडख़ाना निवासी ब्रजमोहन शिवहरे और मोहना निवासी रामगोपाल धाकड़ को गिरफ्तार किया है। जबकि राम नामक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने चुर्क पुलिस लाइन मोड़ के पास दो कंटेनर पकड़े। जांच में कुल 399 प्लास्टिक की बोरियां मिली।

इनमें प्रतिबंधित नशीली औषधि की करीब एक लाख 19 हजार 675 शीशियां बरामद की गईं। कंटेनर समेत बरामद सिरप की कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये है। ड्रग निरीक्षक के जांच करने पर पुष्टि की गई कि सिरप में कोडिन नामक प्रतिबंधित नशीला पदार्थ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को ई-चालान कर सीज कर दिया।

आरोपितों ने बताया कि वे गाजियाबाद से झारखंड तक नमकीन व चिप्स के कार्टून के बीच प्रतिबंधित नशीला सिरप छिपाकर ले जा रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि झारखंड पहुंचने पर उनका साथी राम उन्हें माल खाली कराने का स्थान बताने वाला था। उसने ही दोनों कंटेनरों पर नमकीन के डिब्बों के बीच सिरप की खेप छिपाकर भेजी थी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए