प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

सिद्धार्थनगर (यूपी)। प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी गई है। नशीली दवा तस्करी में यात्री और टूरिस्ट बसों के इस्तेमाल सामने आया है। इसने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। मामला बांसी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के तेलौरा बाजार में ट्रैवल एजेंसी के पास से 238 शीशी कफ सिरप और 500 नशीली टैबलेट बरामद हुई। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य जुनैद नाम के युवक की तलाश की जा रही है। बरामद दवाओं की खेप मुंबई भेजी जानी थी।

सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल में जुटी पुलिस

पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि दवाएं कहां से खरीदी गईं। इनका किसने भुगतान किया। बस से खेप भेजने की व्यवस्था किसने की। क्या ये दवाएं किसी स्टोर, थोक विक्रेता या अन्य स्रोत से खरीदी गई थीं। जांच में खरीद के बिल, स्टॉक रजिस्टर और आरोपी के मोबाइल फोन की पड़ताल अहम मानी जा रही है। खाते में भेजी गई रकम के स्रोत और भुगतान करने वाले व्यक्ति की पहचान भी की जा रही है।

Related Posts

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

बदायूं (यूपी)। लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल सील किए हैं। सहसवान और दहगवां क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने ये कार्रवाई की। इन अस्पतालों में मरीज भी भर्ती किए जाते…

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत