लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

बदायूं (यूपी)। लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल सील किए हैं। सहसवान और दहगवां क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने ये कार्रवाई की। इन अस्पतालों में मरीज भी भर्ती किए जाते थे। अस्पतालों के बाहर बोर्ड व दीवारों पर हाई-फाई डॉक्टरों के पैनल की सूची भी चस्पा थी। वहीं पांच अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं।

यह है मामला

सहसवान में एसडीएम शौर्य अरोड़ा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने अकबराबाद चौराहे पर स्थित स्टार हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया। वहीं हरदत्तपुर मार्ग पर भारत हेल्थ केयर सेंटर को सील किया। दहगवां क्षेत्र में भी टीम ने तीन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की। यहां पर उस्मानपुर स्थित नीशू क्लीनिक को सील किया। शादीपुर के ओम हेल्थ केयर सेंटर पर भी सीलिंग कार्रवाई की।

लाइसेंस

इनके अलावा रसूलपुर कला स्थित डॉ. दिनेश क्लीनिक को सील कर दिया। नीशू क्लीनिक में कुछ मरीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे हुए थे। सील की कार्रवाई के दौरान वह चले गए। अन्य सभी अस्पताल खाली मिले। संस्थानों के संचालन से जुड़े अभिलेखों की जांच की गई। जांच के बाद संबंधित संस्थानों की स्थिति स्पष्ट होगी। क्षेत्र में संचालित अन्य अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के संचालकों में हडक़ंप है। अभिलेखों की जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य बिना लाइसेंस संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर नियंत्रण करना है।

उधर, सहसवान में अवैध रूप से संचालित सेवा अस्पताल, पब्लिक हेल्थ केयर व नाधा में संचालित राधारानी अस्पताल को सील किया जा चुका हैै। इनके संचालकों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा