हैदराबाद (तेलंगाना)। नशीली दवा अल्प्राज़ोलम की तस्करी पकड़ी गई है। मौके से तीन तस्करों को भी अरेस्ट किया गया है। यह कार्रवाई आबकारी पुलिस के अधिकारियों ने सिद्दिपेट में की। गिरफ्तार लोगों से 50 लाख रुपये का 5 किलोग्राम अल्प्राज़ोलम जब्त किया। आरोपियों की पहचान चल्लागरिगे श्रीनिवास , कोमुरावेल्ली सारथ और मुत्याला वेंकटेश के रूप में हुई है।
यह है मामला
आरोपी महाराष्ट्र से सिद्दिपेट में अल्प्राज़ोलम की तस्करी कर रहे थे। पोन्नाला मेन रोड पर वाहन जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पता चला कि अल्प्राज़ोलम सिद्दिपेट और आसपास के जिलों में बेचने के लिए खरीदा था। नशीले पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों को आगे की जांच के लिए सिद्दिपेट आबकारी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है।










