रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर नशीली दवाइयां जब्त की गई हैं। जिले के पिरान कलियर में नशीली दवाओं के अवैध धंधे का मामला सामने आया है। एसटीएफ, कलियर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। नशे के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। दुकान से 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल और 10 कोडीन कफ सिरप बरामद किए हैं। एसटीएफ देहरादून की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। पिरान कलियर में मोनी मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री बताई गई। पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर पर अचानक छापा मारा।
प्रतिबंधित कैप्सूल और कोडीन कफ सिरप बरामद
मेडिकल स्टोर पर मौजूद कुर्बान अली और आदिल को हिरासत में ले लिया। दुकान की तलाशी में कुल 1150 Puroxiwin Spas कैप्सूल और 10 Codeictus TR सिरप बरामद हुए। मौके से 1150 कैप्सूल भी मिले हैं।
दोनों के नशीली दवाओं के कारोबार में शामिल होने की बात सामने आई है। कोतवाली कलियर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।










