शिमली (उप्र)। अस्पताल में अवैध वसूली पर स्टाफ नर्स, आशा कार्यकर्ता को नोटिस दिए हैं। कांधला नगर के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान अवैध वसूली के आरोप लगे थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। चिकित्सा प्रभारी ने इस मामले में स्टाफ नर्स और आशा कार्यकर्ता को नोटिस जारी कियाहै। यह आरोप थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मियां निवासी आदिल ने लगाया था। आदिल ने बताया था कि स्टाफ नर्स ने उनकी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के समय दवाइयों के नाम पर पैसे मांगे। पैसे न देने पर महिला और उसके परिजनों के साथ दुव्र्यवहार भी किया गया।
चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने स्टाफ नर्स और आशा कार्यकर्ता दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शिकायतकर्ता आदिल और उनके परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। मामले की जांच की जा रही है। संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है। जांच रिपोर्ट जल्द ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी जाएगी।










