ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जांच में फेल मिला, बैच पर रोक

जयपुर। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जांच में फेल मिला है। इसके चलते बैच पर रोक लगा दी गई है। कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामले में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल लिए थे। जांच रिपोर्ट में ये फेल बताए गए हैं। राजस्थान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने यह जांच की। दवा में उसका मुख्य सक्रिय तत्व ही मौजूद नहीं था। इस खुलासे के बाद चिकित्सा विभाग और औषधि नियंत्रण तंत्र में हडक़ंप मच गया है। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का नमूना सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी, कोलकाता की जांच में फेल हो गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि दवा में ऑक्सीटोसिन कंटेंट अनुपस्थित मिला। इसकी सप्लाई कोटा के अस्पताल में लोकल खरीद के जरिए की गई थी। दवा का बैच नंबर 1049 बताया गया है। इसका निर्माण अमृतसर की जेक्सन लेबोरेटरीज ने किया था। रिपोर्ट के बाद संबंधित बैच की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी है। अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों से भी इस दवा को हटाने के निर्देश दिए हैं। कोटा मामले के बाद कुल 22 दवाओं के सैंपल की जांच की थी। इनमें से 21 दवाओं की रिपोर्ट सामान्य आई है।

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का सैंपल अमानक पाया गया।ऑक्सीटोसिन प्रसव के दौरान उपयोग होने वाली महत्वपूर्ण इमरजेंसी दवा है। इसका उपयोग गर्भाशय के संकुचन बढ़ाने और डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के लिए किया जाता है। यदि दवा निष्प्रभावी हो तो प्रसूता में गंभीर ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। यह कई बार जानलेवा भी साबित होता है।

Related Posts

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद