मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के सैंपल लेकर 9 की बिक्री रोकी

रायबरेली (यूपी)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। औषधि विभाग की टीम ने दो दवाओं के सैंपल लिए हैं। वहीं, 9 दवाओं की बिक्री रोक दी है।

यह है मामला

जिले में मानकों को ताक पर रखकर मेडिकल स्टोर संचालित किए गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने सरेनी क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। दुकानों पर फार्मासिस्ट ही नहीं मिले। दोनों दुकानों से दवा के एक-एक सैंपल भरे। बिल न मिलने पर नौ दवाओं की बिक्री रोक दी। कस्बे में अन्य मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद करके भाग गए। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।

ड्रग इंस्पेक्टर ने सबसे पहले सरेनी के धूरेमऊ स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। दुकान पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। इसके साथ ही नियमित बिल भी नहीं काटा जा रहा था। दवाओं के बिलों को सुरक्षित नहीं रखा गया। यहां एक दवा का सैंपल भरा। नशे से संबंधित पांच दवाओं के बिल न मिलने पर बिक्री रोक दी। इसके बाद सरेनी में ही मिश्रा मेडिकल स्टोर से एक दवा का सैंपल लिया। यहां चार दवाओं की बिक्री रोक दी। इस दुकान पर भी फार्मासिस्ट नहीं मिला। अन्य तमाम खामियां भी मिलीं।

डीआई ने बताया कि दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। नौ दवाओं की बिक्री रोकी गई है। बिल प्रस्तुत करने के बाद ही बिक्री कर सकेंगे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत