सोनौली। नशीली दवाओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। नेपाल सीमा पर सोनौली से सटे बेलहिया कस्बे में यह कार्रवाई की गई। नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच की। इस दौरान तीन युवकों के पास से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह है मामला
डीएसपी कृष्ना कुमार चंद ने बताया कि जिला रूपनदेही सिद्धार्थनगर नगरपालिका में जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान टीम ने तीन युवकों के पास से ड्रग्स बरामद की। इसमें डायजेपाम इंजेक्शन आईपी (12 मिलीलीटर), बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी (2 मिलीलीटर) के 24 एम्पुल और प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन आईपी के 16 एंपुल बरामद कर जब्त किए। तीनों युवक यह दवाएं भारत से लेकर गए थे।
आरोपियों के पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं। अनीश आले, अभिषेक गुरुंग उर्फ अविनाश गुरुंग, सुजन सरू को गिरफ्तार किया। तीनों युवक प्रतिबंधित नशीली दवाएं भारत से लेकर नेपाल आए थे। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।










