दवा आयात पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप

मुंबई। दवा आयात पर 200 फीसदी टैरिफ लग सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके संकेत दिए हैं। ट्रंप  इंपोर्टेड दवाओं पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की तैयारी में है। ड्यूटी फ्री आने वाली दवाइयों पर रोक लग जाएगी। इससे दवा कंपनियों को तगड़ा झटका लग सकता है। इससे भारतीय कंपनियों को भी नुकसान होने की आशंका है। अमेरिका में दवाई का लगभग आधा हिस्सा भारत से जाता है।

इस प्रस्ताव के लागू होने पर लागू ड्यूटी फ्री दवाइयों की नीति प्रभावित हो सकती है। ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर इस कदम को जायज ठहराया है। उनका तर्क है कि कोविड-19 महामारी के दौरान दवाओं की कमी और स्टॉकपाइलिंग की समस्या के बाद घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना जरूरी है। अप्रैल 2025 में प्रशासन ने दवा आयात पर जांच शुरू की और जुलाई में ट्रंप ने 200 फीसदी टैरिफ की चेतावनी दी थी। अगस्त में उन्होंने इसे 250 फीसदी तक बढ़ाने की बात कही थी।

ये दवाएं सबसे ज्यादा खतरे में

अमेरिका में जेनेरिक दवाओं का बोलबाला है। यह फार्मेसी प्रिस्क्रिप्शन का 92 फीसदी हिस्सा बनाती हैं। इनके मैन्युफैक्चरर कम मार्जिन पर काम करते हैं। बड़े टैरिफ को झेलना उनके लिए मुश्किल होगा। कुछ कंपनियां टैरिफ चुकाने के बजाय अमेरिकी बाजार छोड़ सकती हैं। भारत ऐसी दवाइयों का लगभग आधा हिस्सा सप्लाई करता है।

इन कंपनियों को होगा नुकसान

ट्रंप टैरिफ लगाने से चुनिंदा भारतीय कंपनियों को तगड़ा नुकसान होगा। इनमें अरबिंदो फार्मा से लेकर सन फार्मा जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। सन फार्मा का 2023-24 में अमेरिकी बाजार से 32 फीसदी राजस्व योगदान रहा। डॉ. रेड्डीज के लिए भी अमेरिका एक महत्वपूर्ण बाजार रहा। जहां से इसके जेनेरिक्स बिजनेस का 47 फीसदी राजस्व प्राप्त हुआ।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी