चिकित्सा उपकरणों का परीक्षण अवैध रूप से कर रही लैब पकड़ी

मुंबई। चिकित्सा उपकरणों का परीक्षण अवैध रूप से कर रही लैब पकड़ में आई है। कस्तूरबा अस्पताल की प्रयोगशाला पिछले आठ वर्षों से बिना लाइसेंस के चिकित्सा उपकरणों का परीक्षण कर रही थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अब जाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

एफडीए अधिकारियों ने कहा कि पता चला कि 2017 में नए नियम लागू होने के बाद भी यह लैब ने मंजूरी के बिना टांके, रूई और पट्टियों जैसे उत्पादों का परीक्षण कर रही थी। इससे पहले लैब के पास दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों का परीक्षण करने के लिए लाइसेंस था। इन चिकित्सा उपकरणों को जांच के बाद ही बीएमसी द्वारा संचालित अस्पतालों को आपूर्ति की जाती है।

ड्रग इंस्पेक्टर निशिगंधा पश्ते ने कहा कि जब नियम बदले गए तो अस्पताल पहले की तरह ही चलता रहा। अब वे दावा कर रहे हैं कि उन्हें नए नियमों की जानकारी नहीं थी। चिकित्सा उपकरण सप्लायर की शिकायत पर केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण के साथ यह निरीक्षण किया गया। पश्ते ने बताया कि कस्तूरबा अस्पताल अब नए लाइसेंस के लिए आवेदन करके सेवा फिर से शुरू करने की कोशिश में है। इसके लिए उसे अपने उच्च अधिकारियों से मंज़ूरी का इंतज़ार है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी