यमुनानगर (हरियाणा)। प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार किए हैं। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने हथिनी कुंड बैराज में यह कार्रवाई की। दो युवकों को प्रतिबंधित दवाई के 2400 कैप्सूलों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यह है मामला
एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई कुलदीप ने बताया कि उनकी टीम हथिनीकुंड बैराज के पास गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से दो युवक प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर आ रहे हैं। टीम ने हथिनी कुंड बैराज पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
कुछ देर बाद उन्हें एक बाइक पर दो युवक खाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोक कर तलाशी ली। उनके पास से प्रतिबंधित दवाई के 2400 कैप्सूल बरामद हुए। सरकार द्वारा इन कैप्सूलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के चरण तथा सुमित के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।










