बरेली (उप्र)। स्वास्थ्य विभाग ने रजिस्ट्रेशन बगैर चल रहे अस्पताल को सील किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बहेड़ी में लाइफ लाइन अस्पताल में छापा मारा। पंजीकरण न होने पर अस्पताल सील कर दिया। अस्पताल में ओपीडी संचालन के साथ मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा था।
सीएमओ कार्यालय में शिकायत हुई थी कि बहेड़ी के लाइफ लाइन अस्पताल में इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत हो गई है। सीएमओ डाॅ. विश्राम सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में छापा मारा। अस्पताल में एक मरीज भर्ती मिला। यहां पर पांच बेड पड़े हुए थे। अस्पताल में ओपीडी का भी संचालन हो रहा था। अस्पताल के दस्तावेज देखने पर पता चला कि इसका सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण ही नहीं है। इसके अलावा अस्पताल में कई कमियां मिलीं।
डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं, फतेहगंज पश्चिमी में एक निजी अस्पताल में भी कुछ दिनों पहले एक मरीज की मौत हो गई थी। इस अस्पताल का पंजीकरण सीएमओ कार्यालय में है। दोनों अस्पतालों के नाम मिलते-जुलते भी हैं।










