नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

पलवल (हरियाणा)। नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत यह कार्रवाई की। होडल पुलिस ने मथुरा निवासी एक युवक को 600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ अरेस्ट किया है।

यह है मामला

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि मथुरा का रामसिंह नशीले इंजेक्शनों के पैकेट लेकर करमन बॉर्डर के पास खड़ा है। वह इन्हें स्थानीय इलाकों में सप्लाई करने वाला है।

सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जाल बिछाया और करमन नार्डर पर एक संदिग्ध बाइक सवार को काबू किया। आरोपित की पहचान मथुरा के रामसिंह के रूप में हुई। जब आरोपित के बैग की तलाशी ली तो उसमें से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के 60 पैकेट बरामद हुए। हर पैकेट में 10 इंजेक्शन थे। कुल 600 इंजेक्शन बरामद किए गए।

इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पता चला कि आरोपी ट्रक चालकों और जिम जाने वाले युवाओं को इन नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई करता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपित यह इंजेक्शन कहां से लाता था।

Related Posts

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

मुंबई। खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी मिल गई है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नई दवा सुनहार्बो (असुन्डेक्सियन) को मंजूरी…

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

हैदराबाद। पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की है। बायोटेक स्टार्टअप पॉपवैक्स ने घोषणा की है कि वह विशेष रूप से तैयार की गई मैसेंजर कैंसर वैक्सीन बनाएगा। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 1 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 2 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 13 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट