अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

मैहर (मध्यप्रदेश)। अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा होने का समचार है। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मैहर सिविल अस्पताल में एक मरीज़ की मौत के बाद हुए हंगामे के चलते पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।

यह है मामला

मैहर जिले में नादन के पास एक बाइक सवार ने स्टोन क्रशर में लोडर ऑपरेटर का काम करने वाले रामलखन साकेत को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल रामलखन को डायल 100 की मदद से मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान घायल मरीज की मौत हो गई थी। मौत के बाद उसके परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज को घायल अवस्था मे अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया था। लेकिन यहां डॉक्टरों न तो इलाज किया और न ही उसकी देखभाल की। डॉक्टरों की लापरवाही से रातभर घायल ठंड में तड़पता रहा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मांग की कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सतना सीएमएचओ एलके तिवारी का कहना है कि ये मामला अभी हमारे संज्ञान में नहीं है। हम प्रभारी डॉक्टर से बात कर मामले की जानकारी लेंगे।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 10 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 9 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 9 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 18 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 17 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़