आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री इलाज करेंगे बंद : IMA

चंडीगढ़। आयुष्मान भारत योजना के तहत हरियाणा राज्य के 600 प्राइवेट अस्पताल मुफ्त इलाज बंद करेंगे। इसका ऐलान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने किया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इसके चलते अस्पतालों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने अभी तक उनके 450 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति का भुगतान नहीं किया है। इस समस्या को लेकर उनका प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिल चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

इसको लेकर आईएमए हरियाणा ने घोषणा की है कि आने वाली 3 फरवरी से हरियाणा के आयुष्मान भारत योजना से कनेक्टेड ये 600 प्राइवेट अस्पताल इस स्कीम के तहत मरीजों का इलाज देना बंद कर देंगे। कहा गया कि रिंबर्समेंट के 450 करोड़ रुपये सरकार के पास बकाया हैं और अब तक सिर्फ 10-15 फीसदी की राशि का ही भुगतान प्राप्त किया गया है।

बता दें कि हरियाणा के करीब 1300 अस्पतालों को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है और इनमें 600 प्राइवेट हॉस्पिटल्स हैं। वहीं, राज्य में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी 1.2 करोड़ हैं।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 9 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक