देहरादून। विंडलास बायोटेक में छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मोहब्बेवाला स्थित विंडलास बायोटेक प्रालि. की दवा निर्माण इकाई में दबिश दी। यहां कोडीन युक्त कफ सिरप के उत्पादन पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई औचक निरीक्षण के दौरान की गई। निरीक्षण में फर्म में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थी। विभाग ने फर्म को प्रदत्त निर्माण अनुमति को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है।
यह है मामला
औषधि नियंत्रण शाखा की टीम ने विंडलास बायोटेक की इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला कि फर्म द्वारा निर्मित कुछ औषधियां गुणवत्ता मानकों और लाइसेंस शर्तों के अनुरूप नहीं हैं। ये सीधे जन स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण हो सकती हैं। फर्म को सिरप निर्माण अनुमति को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। विभाग ने सभी जिला औषधि अधिकारियों को नशीली दवाओंं के दुरुपयोग पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।










