सील अस्पताल में महिला की ऑपरेशन से कर डाली डिलीवरी

अमरोहा (उप्र)। सील अस्पताल में महिला की ऑपरेशन से डिलीवरी किए जाने का मामला पकड़ में आया है। बाईपास मार्ग पर स्थित अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया था। इस अस्पताल में आपरेशन से महिला की डिलीवरी कराने की शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार ने मौके पर निरीक्षण किया। अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। प्रसूता की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में ही एएनएम को देखभाल के लिए छोड़ा गया है।

यह है मामला

करीब दो माह पहले शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार ने बाईपास मार्ग पर एक अवैध अस्पताल को सील कर दिया था। अभी तक अस्पताल पर सील लगी हुई है। इसके बावजूद संचालक ने अस्पताल का दूसरा गेट खोलकर एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार गजरौला राजपाल ने अस्पताल में छापा मारा।

अधिकारियों को देखकर अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल के अंदर महिला अपने नवजात शिशु के साथ भर्ती थी। महिला ने बताया कि दोपहर ही उसका ऑपरेशन किया गया है। प्रसूता की हालत को देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जा सका। यहां अस्पताल की एक एएनएम को देखभाल के लिए छोड़ा गया है। फिलहाल मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 7 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 15 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 18 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए